विश्व मानव रुहानी केन्द्र शाखा जगतपुरा जिला प्रशासन को कोरोना से बचाव संबंधित समाग्री प्रदान की
मोहाली 16 मई (विजय)। विश्व मानव रुहानी केन्द्र शाखा जगतपुरा, जिला मोहाली, पंजाब के द्वारा जिला मजिस्ट्रेट, मोहाली, पंजाब को ऑक्सीजन सिलेंडरस, ऑक्सीमीटर, फेस शाील्ड, पीपीई किट्स एवं एन -95 मास्क की नि:शुल्क आपूर्ती की गई, ताकि जरूरतमंदों की समय पर सहायता की जा सके। विश्व मानव रूहानी केन्द्र के सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बड़े प्रेम सम्मान व उत्साह से सेवा की। विश्व मानव रूहानी केन्द्र के सदस्यों ने बताया की इस प्रकार के समाज सेवा कार्यों का आयोजन इस संस्था द्वारा पिछले कई वर्षों से किया जा रहा है और आगे भी विश्व मानव रूहानी केन्द्र समाज सेवा के ऐसे जनकल्याण कार्यों में प्रशासन को लगातार सहयोग जारी रखेगा। उन्होंने बताया कि विश्व मानव रुहानी केन्द्र (पंजीकृत) एक परोपकारी एवं अध्यात्मिक संस्था है। यह संस्था संत बलजीत सिंह जी द्वारा सिखाए गए नैतिक जीवन, अध्यात्मिकता और ध्यानाभ्यास पर आधारित कार्यक्रमों और जन कल्याण के लिये विभिन्न प्रकार के सामाज सेवी कार्यों का आयोजन करती है। कोविड -19 महामारी के दौरान भी संस्था द्वारा विभिन्न राज्यों में पूरी ऊर्जा एवं जोश के साथ चैरिटी कार्य किए गए।
Please Share This News By Pressing Whatsapp Button