पुरानी पार्टियों से परेशान लोग विधान सभा चुनावों में इनको मुख नहीं लगाएंगे : नवजोत सैनी
जीरकपुर 19,जून(ਕ੍ਰਿਤਿਕਾ)
2022 में होने वाले विधान सभा चुनावों में पंजाब के लोग कांग्रेस, अकालीदल और भाजपा को इस बार राजीनीति से बाहर का रास्ता दिखाने वाले है, क्योंकि पंजाब के लोग इन पार्टियों के झूठे वादों और खेती कानूनों के लिए धरने पर बैठे किसानो के खिलाफ चलने के कारण बेहद परेशान है। इन बातों का खुलाशा आप पार्टी के एमएलए दावेदार माने जा रहे युवा नेता नवजोत सैनी ने किया। उन्होंने कहा कि पंजाब के युवा और आम लोग कांग्रेसियों और अकालियों की नीतियों को अच्छी तरह समझ चुके है। लोगों को समझ आ चुकी है कि दोनो पार्टियों ने बार बार कैसे पंजाब की भोली भाली जनता को लूटा है। वहीं उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार ने पिछले साढ़े चार वर्षों में कोई भी विकास कार्य नहीं किया है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया को कांग्रेस के मंत्रियों ने आम लोगों नौकरियां देने की बजाए अपने ही रिश्तेदारों को नौकरियां दी है, जो कि पंजाब के लोगों के साथ सरेआम धक्का है। उन्होंने बताया कि बीते कुछ दिन पहले टीचरों द्वारा अपनी मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया जा रहा था, जिनकी मांगे मानने की बजाए टीचरों पर लाठीचार्ज किया गया। सरकार को लाठीचार्ज करने के बजाए उनकी मांगों को मनाकर धरना समाप्त करवाना चाहिए था। उन्होंने कहा कि सरकार के अड़ियल रवैए के कारण टीचर सड़को पर धक्के खा रहे है। अकालीदल बसपा गठबंधन पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि अकालीदल को तो अपनी पार्टी पर भरोसा ही नही है, वह खुद अकेले चुनाव नही लड़ सकते क्योंकि उन्होंने पंजाब के विकास के लिए कुछ भी नही किया। बसपा के साथ चुनाव लड़ना उनकी मजबूरी है, क्योंकि अकालीदल अपना आधार खो चुका है। उन्होंने कहा कि बसपा का इतना वोट बैंक नही है कि वह अकालीदल की डूबती नईया को बचा सके। भाजपा सरकार और भाजपा की नीतियों से पंजाब के लोग इतने खफा हैं कि भाजपा के नेताओं को तो रैलियां और चुनाव प्रचार भी नही करने दिया जा रहा। इसका नतीजा सबने पार्षद चुनवों में देख ही लिया है। पंजाब के लोग जमीन को मां मानते है, खेती के बचाने के लिए किसी भी हद तक जा सकते है। भाजपा सरकार द्वारा पास किए गए तीन खेती कानूनों के खिलाफ धरना दे रहे किसानों को 7 महीने से ऊपर हो चुके है। उन्होंने कहा कि इस बार विधान सभा चुनावों में पंजाब के लोग पूर्ण तौर पर भाजपा का बाइकाट करने का मन बना कर बैठे हुए है। उन्होंने कहा कि पंजाब के लोग सभी पार्टियों को आजमा कर देख चुके है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर पंजाब के लोग बड़ी संख्या में आम आदमी पार्टी के साथ जुड़ रहे है। उन्होंने कहा कि 2022 में अगर पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनती है तो दिल्ली कि तर्ज पर पंजाब का पूर्ण विकास किया जाएगा।
Please Share This News By Pressing Whatsapp Button