स्वर्गीय श्री श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जन्मदिन राज्य कार्यकारिणी सदस्य संजीव वशिष्ट की अध्यक्षता में आयोजित किया
मोहाली 6 जुलाई (विजय)। भारतीय जनता पार्टी मोहाली के द्वारा स्वर्गीय श्री श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जन्मदिन राज्य कार्यकारिणी सदस्य संजीव वशिष्ट की अध्यक्षता में आयोजित किया गया, जिसमें भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं ने बढ़ चढक़र हिस्सा लिया । इस आयोजन के मुख्य प्रवक्ता के रूप में सुभाष शर्मा महासचिव राज्य कार्यकारिणी समिति, पंजाब ने श्री श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जीवन विशेष पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया की डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जन्म 6 जुलाई, 1901 को हुआ था। अपनी सूझबूझ और देश के ताजा हालातों को ध्यान में रख कर उन्होंने कई कार्य किए, जिसकी वजह से उनकी देश में काफी अच्छी पहचान बन गई थी। उन्होंने 1951 में भारतीय जन संघ की स्थापना की। उन्होंने कश्मीर का दौरा किया और वहां से धारा 370 हटाने की मांग की, क्योकि उस समय कश्मीर भारत का अभिन्न अंग होते हुए भी वहां पर अलग संविधान था, वहां का मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री कहलाता था और यह तक की वहां का झंडा भी भारतीय झंडे से अलग था और हिंदुस्तानी नागरिकों को भी कश्मीर में प्रवेश करने के लिए पासपोर्ट की जरूरत रहती थी। उन्होंने जोरदार नारा भी बुलंद किया कि एक देश में दो निशान, एक देश में दो प्रधान, एक देश में दो विधान नहीं चलेंगे, नहीं चलेंगें। इसी वजह से उन्होंने 1953 में तत्कालीन कांग्रेस सरकार का विरोध किया। अंत उनको मई 1953 में तत्कालीन सरकार ने जेल में डाल दिया और 23 जून, 1953 को रहस्यमय परिस्थितियों में उनकी जेल में ही मृत्यु हो गई।
जबकि आयोजन के अंत में संजीव वशिष्ठ ने सुभाष शर्मा का व सभी भारतीय जनता पार्टी के सदस्यों का आयोजन में शामिल होने पर धन्यवाद किया। कार्यकर्म का सचांलन महामंत्री मनोज कुमार रोहिल्ला ने किया। इस समारोह में भारतीय जनता पार्टी के राज्य कार्यकारिणी के सदस्य सुखविंदर सिंह गोल्डी, जिला उपप्रधान उमाकांत तिवारी, मंडल 1 के प्रधान अनिल गुडू, मंडल 2 के प्रधान मदन गोयल, अशोक झा, दिलीप कुमार, अरुण तेजपाल खजानची, कुलवीर कपूर, परमजीत कौर, अरुण शर्मा, सोहन सिंह, गीता आनंद, सभ्या, अंशुल बंसल, तिलक राज पुरी के अलावा खासी संख्या में भाजपा महिला पार्टी वर्कर आदि भी उपस्थित रहे
Please Share This News By Pressing Whatsapp Button