♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

भारतीय हॉकी टीम के शानदार प्रदर्शन ने मॉस्को 1980 ओलम्पिक के बाद हॉकी में पदक हासिल करने की उम्मीद जगाई: राणा सोढी

मोहाली 28 जुलाई (विजय)। पंजाब के खेल और युवा सेवाएं मंत्री राणा गुरमीत सिंह ने कहा कि टोक्यो 2020 ओलम्पिक में हिस्सा लेने वाली भारतीय हॉकी टीम, खासकर पंजाबी खिलाडिय़ोंं के शानदार प्रदर्शन को देखकर मुझे पूर्ण विश्वास है कि हम मॉस्को ओलम्पिक 1980 के बाद हॉकी में पदक हासिल कर लेंगे। सोढी ने बुधवार को राज्यभर में सेल्फी प्वाइंटों का उद्घाटन करने के साथ-साथ सैक्टर 78 के स्टेडियम में चल रहे मुकाबलों तक ओलम्पिक्स की लाइव स्ट्रीमिंग के लिए ऐलईडी स्क्रीन का उद्घाटन किया।
राणा सोढी ने विश्वास  जाहिर किया कि वैश्विक मापदण्डों के मुताबिक सभी खिलाड़ी टोक्यो ओलम्पिक्स के लिए पूरी तरह तैयार हैं और सभी खेल मुकाबलों में राज्य के खिलाड़ी कम-से-कम तीन या चार पदक जरूर जीतेंगे क्योंकि टोक्यो ओलम्पिक्स के लिए सबसे अधिक खिलाड़ी भेजने वाला पंजाब देश का दूसरा राज्य है। खेल मंत्री ने कहा कि हम जानते हैं कि हमारे खिलाडिय़ों ने दिन-रात कड़ी मेहनत की है और वह ओलम्पिक में अपना सबसे बढिय़ा प्रदर्शन करेंगे। मंत्री ने आगे कहा कि जिम्मेदार नागरिक होने के नाते हमें अपने ओलम्पिक खिलाडिय़ों का मनोबल बढ़ानाचाहिए। इस मकसद के लिए खेल विभाग की तरफ से सैक्टर-78, स्पोर्टस कंपलैक्स में सेल्फी प्वाइंट स्थापित किया जा रहा है।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि प्रशंसकों की तरफ से सभी ओलम्पिक खिलाडिय़ों के प्रति अपना प्यार और स्नेह जाहिर करने का यह एक सुनहरी अवसर है। इस सेल्फी प्वाइंट पर एक एलईडी स्क्रीन है, जिस पर ओलम्पिक-2020 के विभिन्न लाइव खेलों का प्रसारण किया जायेगा। उन्होंने मोहाली के लोगों से अपील की कि वह इस सेल्फी प्वाइंट पर आएं और हमारे ओलम्पिक खिलाडिय़ों को उत्साहित करें।
राणा सोढी ने दोहराया कि ओलम्पिक में स्वर्ण पदक जीतने वाले को 2 करोड़ 25 लाख रुपए, रजत पदक विजेता को 1.5 करोड़ रुपए और काँस्य पदक हासिल करने वाले खिलाड़ी को 1 करोड़ रुपए की इनामी राशि और बढिय़ा सरकारी नौकरी दी जायेगी।

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button




स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129