सैक्टर 56 में आ रही मूलभूत समस्याओं को लेकर स्थानीय लोगों ने समाज सेवी जसविंदर ङ्क्षसंह लक्की को सौंपा ज्ञापन
मोहाली 21 अगस्त (विजय)। चंडीगढ़ एक स्मार्ट सिटी के नाम से जाना जाता है। सैक्टर 56 जो की स्मार्ट सिटी का हिस्सा है जहां लोग नर्क भरी जिंदगी जीने के लिए मजबूर है। उपरोक्त विचार स्थानीय समाज सेवी जसविंदर सिंह लक्की ने व्यक्त की। उन्होंने बताया की सैक्टर 56 का कुछ एरिया मकान न 5777 से लेकर 5789 तक और मकान न 5811 से लेकर 5819 तक लगभग 100-150 मकान हैं जिस तरफ प्रशासन का कोई ध्यान नहीं है। इन मकानों में रहते हुए लोगों को 21 साल बीत चुके हैं परन्तु अब तक इन लोगों को बुनियादी सहूलते नहीं मिल सकी। पिछले तीन सालों से दफ्तरों के चक्कर लगा लगा कर परेशान हो गए हैं परन्तु प्रशासन ने इन लोगों को इनके हाल पर छोड़ रखा है। लक्की ने बताया कि इन 21 सालो में कितने पार्षद और मेयर बदल गए पर किसी ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। जसविंदर सिंह लक्की ने बताया कि यहाँ लोगों के आने जाने के लिए कोई सड़क नहीं बनाई गई। आज भी यहाँ लोग आने-जाने के लिए कच्चे रास्ते का इस्तेमाल करते हंै एक और बरसात में इन कच्चे रास्तो पर चलना और भी मुश्किल हो जाता है। उन्होंने बताया कि कई बजुर्ग और मोटरसाइकिल सवार लोग यहाँ फिसल कर गिर चुके हैं। दूसरी ओर इन लोगों के घर के सामने बड़ी-बड़ी झाडिय़ा है और यह झाडिय़ा नशेड़ी और चोरो का ठिकाना बन चुकी हैं। कई बार लोगों के घरों में चोरियां हो चुकी हंै और कई लोगों से छीना झपटी करके चोर झाडिय़ों की ओर भाग जाते है और बरसातों में यहाँ साप -बिच्छू जैसे जेहरीले जीव जंतु निकल कर घर तक आ जाते हैं। इसके अलावा छोटे बच्चे यहाँ खेलते हंै किसी समय कोई बड़ा हादसा भी हो सकता है । जसविंदर लक्की ने यह भी बताया कि यहाँ कि गलियों की साफ- सफाई के लिए कोई कर्मचारी भी नहीं लगाए गए हंै यहाँ के लोगों ने कई बार प्रशासन को गुहार लगाई हंै, परन्तु प्रशासन ने इस ओर कभी ध्यान नहीं दिया। उन्होंने मीडिया के माध्यम ये प्रशासन पूछा है कि क्या यह सैक्टर 56 चंडीगढ़ का हिस्सा नहीं है। अगर है तो आज तक यह रोड और गलियां क्यों नहीं बनी। इस मौके सोम दत्त शर्मा, प्रकाश, मुकेश पंडित, परशुराम, महेश्वर, राम निवास जोशी, संजय, शिव पंडित, राम सरूप, राम चन्दर, वीरेंदर, राहुल, हरिंदर, भगवान, अमित, बाला, सुदर्शन, श्रीमती कुमालती, श्रीमती सुनैना, मनोज कुमार, प्रमोद कुमार, सिप्पी कुमार आदि मौजूद थे।
Please Share This News By Pressing Whatsapp Button