31 अगस्त को निकाली जाएगी हर शहर में रोष रैली: संजीव घनौली
मोहाली 28 अगस्त (विजय)। शिव सेना पंजाब के राष्ट्र्रीय चेयरमैन संजीव घंनौली ने कहा कि पंजाब के भूतपूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय सरदार बेअंत सिंह के कातिलों को फांसी लगवाने के लिए शिव सेना पंजाब पंजाब के हर शहर में रोष मार्च निकालेगी। उपरोक्त विचार आज आयोजित एक बैठक के बाद रोष रैली संबंधित विचार-विमर्श करने के बाद व्यक्त किए।
घनौंली ने कहा की 26 साल बीतने के बाद भी अब तक बलवंत सिंह राजोआना आंतकवादी को फांसी क्यों नहीं दी गयी? जब पंजाब के मुख्यमंत्री को इंसाफ नहीं मिला तो आम जनता को यह सरकार क्या इंसाफ दिलाएगी? भारत के संविधान में एक आंतकवादी को अब तक फांसी नहीं दी गई, उल्टा उसको जेल में सुख सुविधा में आम जनता का पैसा खर्च किया जा रहा है। घनौली और मोहाली के उपाध्यक्ष संजीव सिंगला ने कहा की जनता इन सरकारों से क्या उम्मीद रखी जा सकती है, शिवसेना इसके खिलाफ पहले भी इस आंतकवादी के खिलाफ प्रदर्शन करती रही है, अब पूरे पंजाब के हर शहर में इसको तुरंत फांसी लगाने के लिए रोष मार्च किए जायेगा।
घनौली ने कहा की 26 साल में इतनी सरकार आ गयी परन्तु किसी ने भी पूर्व मुख्यमंत्री पंजाब स्वर्गीय सरदार बेअंत सिंह जिन्होंने पंजाब में आंतकवाद खत्म करने में अहम भूमिका निभाई और आंतकवादी राजोआना को फांसी की सजा होने पर भी उसे फांसी पर नहीं लटकाया गया, उल्टा उसे जत्थेदार बना कर हीरो बनाया जा रहा है, जो सरेआम आंतकवाद को बढ़ावा दे रहे हैं । इस मौके जिला चेयरमैन रोपड़ सचिन घनौली, जिला नवांशहर प्रधान डॉ. जसविंदर कुमार, घनौली से प्रदीप शर्मा आदि उपस्थित थे।
Please Share This News By Pressing Whatsapp Button