आज निकालेंगे रोष रैली, प्रदेश के मुख्यमंत्री के कातिल को अब तक सजा नहीं मिली तो आम जनता को क्या इंसाफ मिलेगा : संजीव घनौली, रॉकी फक्कर
खरड़ 3० अगस्त (विजय)। जिस प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने आंतकवाद का जड़ से समाप्त करने और राज्य में अमन-शांति और खुशहाली लाने के लिए कड़ी मेहनत की हो और बाद में उसको भी आंतकवादी जैसे लोग जान से मार दे और उनके कातिलों को अभी तक फांसी न मिली हो। तो ऐस में स्पष्ट तौर पर अंदाजा लगाया जा सकता है कि आखिर पंजाब राज्य में मौजूदा सरकार क्या कर रही है और राज्य की जनता का जीवन कैसा होगा। उपरोक्त विचार शिव सेना पंजाब प्रमुख संजीव घनौंली और मोहाली जिला प्रधान नरोत्तम भाटिया (रॉकी-फक्कर डेराबस्सी)ने शिव सैनिकों के साथ आयोजित खरड़ में एक बैठक के बाद विचार-विमर्श करने के बाद आज आयोजित की जाने वाली रोष रैली के संबंध में व्यक्त किए। इस दौरान उनके साथ जिला प्रमुख राजेश मलिक, उप प्रमुख संजीव सिंगला, सुशील बंसल ,कारण जैन सहित अनेकों शिव सैनिकों ने भाग लिया। संजीव घनौली ने कहा 26 साल बीतने के बाद भी स्वर्गीय मुख्यमंत्री सरदार बेअंत सिंह के कातिलों को अभी तक सजा नहीं मिली और उनको फांसी दिलाना ही संगठन का परम लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि उसी मामले को लेकर आज पंजाब व अन्य जगहों पर रोष रैली का आयोजन किया जा रहा है जिसमें भारी संख्या में शिव सैनिक हिस्सा लेंगें।
Please Share This News By Pressing Whatsapp Button