सेहत मंत्री ने मोहाली नगर निगम को गमाडा से दिलाए 13 करोड़ रूपए लड़कियों की आइटीआई को स्वास्थ्य मंत्री ने ऐच्छिक कोटे में से दिए दस लाख रुपए
मोहाली 11 सितंबर (विजय)। मोहाली के विधायक और सेहत मंत्री पंजाब बलबीर सिंह सिद्धू की तरफ से नयी चुनी गई निगम को अलग अलग विभागों से करोड़ों रुपए के फंड दिलाने का सिलसिला लगातार जारी है। फंडों से खाली मोहाली नगर निगम को अब तक मंत्री सिद्धू 5० करोड़ से अधिक की रकम दिला चुके हैं।
इसी श्रंखला में सेहत मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने मोहाली नगर निगम को गमाडा से 13 करोड़ रुपए के फंड दिलाऐ हैं जो कि अलग अलग विकास कामों पर खर्च किये जाएंगे। इस का चेक आज सेहत मंत्री पंजाब ने मोहाली के मेयर अमरजीत सिंह जीती सिद्धू और कमिशनर कमल गर्ग के हवाले किया। इस मौके सीनियर डिप्टी मेयर अमरीक सिंह सोमल और डिप्टी मेयर कुलजीत सिंह बेदी विशेष तौर पर उपस्थित थे।
इस मौके मंत्री सिद्धू ने फिर नगर निगम को विश्वास दिलाते कहा यह मोहाली के विकास कामों के लिए फंडों की कमी नहीं आने दी जायेगी। उन्होंने कहा कि गमाडा से पहले भी मोहाली के विकास के लिए नगर निगम को करोड़ों रुपए दिलाए जा चुके हैं और इसी कड़ी में यह 13 करोड़ रुपए का चेक भी गमाडा से हासिल किया गया है। सेहत मंत्री ने इस मौके मेयर और निगम अधिकारियों को बताया कि जल्दी ही बिजली विभाग से 5 करोड़ रुपए और पी एसआईईसी से ढाई करोड़ रुपए के चैक ले कर नगर निगम के हवाले किये जाएंगे, जो कि मोहाली में अलग अलग विकास कामों पर खर्च होंगे। सेहत मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने इस के इलावा 1० लाख रुपए का चेक अपने ऐच्छिक कोटे में से मोहाली की लड़कियों की आईटीआई के लिए भी दिया। इस आईटीआई में बाथरूमों की दयनीय हालत है और यहाँ कुछ और भी काम होने हैं जो कि इस रकम के साथ किये जाएंगे।
इस मौके मोहाली नगर निगम के मेयर अमरजीत सिंह जीती सिद्धू ने विशेष तौर पर सेहत मंत्री पंजाब बलबीर सिंह सिद्धू, गमाडा के मंत्री सुख सरकारिया, गमाडा के सचिव सरबजीत सिंह और दूसरे अधिकारियों का धन्यवाद किया, जिन्होंने यह फंड नगर निगम के हवाले किये हैं। उन्होंने कहा कि इस के साथ मोहाली के विकास कामों को नयी गति हासिल होगी। उन्होंने कहा कि इन फंडों के साथ पूरी पारदर्शिता के साथ मोहाली के हरेक क्षेत्र का विकास किया जायेगा और विकास कामों में किसी भी वार्ड के साथ भेदभाव नहीं किया जायेगा। इस मौके दूसरे के इलावा एस ई संजय कँवर, कांग्रेसी नेता हरकेश चंद शर्मा मछली कलाँ, जीएस यार्ड, काऊंसलर कमलजीत सिंह बन्नी, काऊंसलर सुच्चा सिंह कलौड़ समेत अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
Please Share This News By Pressing Whatsapp Button