♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

किसान आन्दोलन को समर्पित हड़ताल के 100 दिन पूरे होने पर श्री सुखमनी साहिब जी के पाठ के भोग डाले

मोहाली 15 सितंबर (विजय)। पुआध क्षेत्र के किसान हितैषियों की ओर से सुहाना के गुरुद्वारा सिंह शहीदां की दर्शनी ड्योढ़ी के निकट संयुक्त किसान मोर्चे द्वारा चलाए जा रहे किसान संघर्ष की हिमायत में की जा रही क्रमिक भूख हड़ताल के 100 दिन पूरे होने पर बुधवार कको श्री सुखमनी साहिब जी के पाठ के भोग डाले गए। इस अवसर पर एक धार्मिक समागम भी आयोजित किया गया, जिसमें क्षेत्र की एकत्रता हुई। इस अवसर पर सभी की सहमति से पुआधी किसान मजदूर सभा का गठन करने का फैसला किया गया। यह सभा क्षेत्र के मुद्दों को उभार कर प्रस्तुत करेगी तथा उनके हल के लिए प्रयत्नशील रहेगी। किसान संघर्ष में पुआध क्षेत्र की और अधिक लामबंदी करने के लिए ग्रामीण स्तर पर प्रचार करके किसानों तथा मजदूरों को दिल्ली जाने के लिए प्रेरित करेगी। पुआध क्षेत्र को दरपेश समस्याओं तथा मुश्किलों पर विचार विमर्श करने के लिए शीघ्र ही पुआधी महा पंचायत बुलाई जाएगी। पुआधी किसान मजदूर सभा की कार्यकारिणी का गठन भी शीघ्र ही किया जाएगा।

गौरतलब है कि यह सभा अंतर्राष्ट्र्रीय पुआधी मंच के सहयोग से ही काम करेगी। संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा दिये जाने वाले हर तरह के कार्यक्रम को पुआध क्षेत्र में हूबहू लागू करवाने के लिए यत्न करेगी तथा 27 सितम्बर के भारत बंद को सफल बनाने के लिए अपना योगदान देगी। पुआध क्षेत्र के गांवों में की समस्याओं जिनमें गमाडा, प्रशासन व चंडीगढ़ प्रशासन व चंडीगढ़ नगर निगम से संबंधित मसले हैं, उनको हल करवाने के लिए ठोस प्रयत्न किए जाएंगे। सामाजिक लामबंदी पैदा करते हुए पुआधियों को विवाह तथा भोगों पर सीमित खर्च करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। पुआधी बोली के पासार तथा प्रचार के लिए पुआधी सभ्याचार तथा विरासत को बचाने के लिए बच्चों तथा समाज में जागृति पैदा की जाएगी। पुआधी किसान मजदूर सभा पुआध इस क्षेत्र में नई बनाई जा रही सडक़ों के एवज में किसानों को मिलने वाले कम मुआवजे की पैरवी करके लोगों को उचित मुआवजा दिलाने के लिए हर पुरजोर यत्न करेगी। पुआधी किसान मजदूर सभा ने एक अहम प्रस्ताव पारित करते हुए जिला प्रशासन से मांग की है कि जिला की सभी सहकारी सभाओं में डीएपी खाद की पूर्ति पहले की तरह ही पूरी की जाए, यदि इसमें कटौती करने का प्रयास किया गया तो यह सभा डिप्टी कमिश्नर के दफ्तर का घेराव करेगी। इस अवसर पर गुरप्रीत सिंह लांडरा के पंथक ढाडी जत्थे ने किसान संघर्ष को समर्पित जोशीली वारें पेश की। इस अवसर पर संगत को डॉ कर्मजीत सिंह चिल्ला, गुरप्रीत सिंह नियामियां, परमिंदर सिंह सोहाना, सोनिया मान, दर्शन औलख, मानसिंह सोहाना, नछतर सिंह बैदवान तथा बलजिंदर बरजिंदर सिंह परवाना ने संबोधन किया। नम्बरदार हरविंदर सिंह ने मंच संचालन किया। संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा शुरू किए गए संघर्ष के दौरान शहीद हुए गांव रायपुर कलां के निवासी जतिंद्र सिंह के पुत्र गुरमनजोत सिंह को इस अवसर पर 51000 ₹ की नकद राशि देकर सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर औरों के अलावा ग्रामीण संघर्ष कमेटी चण्डीगढ़, सीटीयू रिटायर्ड मुलाजिम यूनियन, मोहाली की पेंशनर यूनियनें, रोडवेज कर्मचारी यूनियन, तर्कशील सोसायटी, अंतर्राष्ट्रीय पुआधी मंच, जनहित  कमेटी खरड़, सुखमनी सेवा सोसायटी, सेवामुक्त पंजाब पुलिस मुलाजिम यूनियन, दोधी यूनियन, विभिन्न गांवों की पंचायतें, युवक क्लब तथा बड़ी संख्या में क्षेत्र के लोग, पंच, सरपंच उपस्थित थे। इसके अलावा पूर्व मेयर कुलवंत सिंह तथा उनकी समूची टीम, एसजीपीसी मेंबर परमजीत कौर लांडरां, बलबीर सिंह ढोल, कर्मजीत सिंह नम्बरदार मौली, जसबीर सिंह जसी कुरड़ा, बलजीत सिंह दैडी, जरनैल सिंह सोनी, अमन पूनिया, डा गुरमीत सिंह वैदवान, कृपाल सिंह स्याऊ, कुलवंत सिंह त्रिपड़ी, लखविंदर सिंह, जसपाल सिंह नियामियां, जगजीत सिंह राणा, गुरमीत सिंह खूनीमाजरा, बलजिंद्र सिंह भागोमाजरा, सज्जन सिंह, गुरप्रीत सिंह सोना, जसवंत सिंह, महेन्द्र सोहाणा, बलविंदर सिंह लखनौर, डॉ बलविंदर सिंह गोबिंदगढ़, छज्जा सिंह कुरड़ी, जगरूप सिंह कुरड़ी, जसवंत सिंह माणकमाजरा, सरपंच यूनियन के नेता हरमिंदर सिंह पत्तों तथा अन्य लोग भी विशेष तौर पर उपस्थित रहीं। दिलचस्प बात यह रही कि इस समागम में महिलाओं की संख्या काफी अधिक थी।

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button




स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129